सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। चढ़ते पारे के साथ ठंड की विदाई की आहट महसूस की जा रही है। शुक्रवार को दिन भर तेज धूप खिली रही जिससे मौसम साफ और सुहावना बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर दिन और रात के तापमान में साफ दिख रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दिन में धूप की तपिश बढ़ने लगी है। खेतों में काम कर रहे किसानों और बाजारों में आने-जाने वाले लोगों ने भी तापमान में बढ़ोतरी महसूस की। मौसम के इस रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगेगी। राज्य कृषि मौसम केन्द्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.