बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- बलरामपुर,संवाददाता। तराई में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार को भोर से ही घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पांच मीटर होने की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आएं। दोपहर एक बजे तक कोहरा छाया रहने से जन-जीवन भी अस्त व्यस्त रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली। घरों में कैद लोग बाहर निकले,लेकिन शाम होते ही कोहरे की चादर फिर तन गई। पछुआ हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ी रही। बदले मौसम के मिजाज की वजह से दिन का पारा दो डिग्री नीचे आ गया,जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में समूचे तराई क्षेत्र में और घना कोहरा संग सर्द हवाएं चलने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। पहाड़ों पर हो रही बफबारी के बीच तराई के मैदानी इलाकों में भी उसका असर दिखने लगा है। दूसरे दिन गुरुवार को भी लोगों की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। दृश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.