सिद्धार्थ, सितम्बर 14 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम इस समय अजीबोगरीब मिजाज दिखा रहा है। जोरदार बारिश न होने से खेत पट्टी सूख रही है, किसान मायूस हैं। वहीं उमस भरी गर्मी ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दोपहर बाद बादलों का आना जाना शुरू हुआ। देर शाम तक आसमान में बादल मंडराते रहे, इससे लोगों को लगा कि अब झमाझम बरसात होगी। लेकिन आखिरकार बारिश हुई नहीं और उमस का असर और बढ़ गया। राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सितंबर के मौसम के लिहाज से सामान्य से ऊपर है। इससे किसानों की चिंता और बढ़ रही है। खेतों में धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत है। बारिश न होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.