सिद्धार्थ, मार्च 20 -- इटवा। तराई के आंगन में शुक्रवार को मौसम करवट लेने जा रहा है। तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। अचानक बदलते मौसम को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। राज्य कृषि मौसम केन्द्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को तराई इलाके में हवा की रफ्तार तेज रहेगी और इसके साथ बारिश भी हो सकती है। इस बदलाव का सीधा असर कृषि गतिविधियों पर पड़ सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है। हालांकि राहत की बात यह है कि 21 मार्च से हवा और बारिश दोनों की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद 22 मार्च से मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिन्ताएं बढ़ गई है। किसानों को सलाह दी गई ह...