लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- तराई के जंगलों में एक और दुर्लभ सांप की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। बेहद विषैले मोनोकल्ड कोबरा को दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में पाया गया है। इस सांप के कुनबे के बाकी सदस्यों की भी मौजूदगी का अनुमान है। विभाग इसे अपने डिजिटल डाटा बेस में शामिल करेगा। दुधवा से लगे हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में इस सांप की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इन दिनों मौसम बदलने पर तमाम वन्यजीव, सरीसृप और उभयचर अपना स्थान बदलते हैं। बायोलॉजिस्ट की टीम भी इनकी तलाश और पहचान में लगी रहती है। इसी सिलसिले में तराई के जंगल में यह दुर्लभ सांप पाया गया है। जानकारों का दावा है कि एक बेहद विषैली कोबरा प्रजाति है। यह सांप 1.2 से 2 मीटर लंबा होता है। गर्दन पर 25 से 31 और शरीर पर 19 से 21 तक शल्क मौजूद होते हैं। इसके फन पर चश्मे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.