तराई के आंगन में बारिश की आहट, खेती की बढ़ी चहक
सिद्धार्थ, जुलाई 1 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसून की दस्तक सुनाई देने लगी है। पिछले तीन दिनों से भोर की रिमझिम फुहारों और आसमान में डेरा डाले बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार तड़के हुई हल्की बारिश ने भीषण गर्मी और चिपचिपी उमस से लोगों को कुछ राहत दी, हालांकि दिन चढ़ने के साथ उमस फिर हावी हो गई। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और धूप की तल्खी भी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे। उधर, मानसून की आहट ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। जिन किसानों की धान की बेहन तैयार हो चुकी है, उन्होंने खेतों में रोपाई शुरू कर दी है। गांवों में सुबह से ही खेतों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.