तराई के आंगन में धूप का कहर, सूख रहे धान के खेत
सिद्धार्थ, अगस्त 12 -- सिद्धार्थनगर। तराई के आंगन में अगस्त का आधा महीना बीतने को है लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच किसानों की नजरें आसमान पर हैं। आसमान में बादल तो छाते हैं लेकिन बरसते नहीं। खेतों में नमी कम होने लगी है और धान की फसल को इस समय पानी की सबसे अधिक जरूरत है। ऐसे में बारिश की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एक जून से 11 अगस्त तक सामान्य तौर पर 636 मिमी बारिश होनी चाहिए जबकि इस अवधि में अब तक केवल 448.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस लिहाज से बारिश सामान्य से करीब 29 प्रतिशत कम है। बारिश की यह कमी धान की फसल के लिए चिंता का का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.