सिद्धार्थ, जनवरी 12 -- इटवा। तराई के आंगन में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मकर संक्रांति पर्व नजदीक होने के बावजूद मौसम के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के चलते खासकर सुबह के घंटों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ समय के लिए राहत मिली। धूप खिलते ही लोग घरों से बाहर निकले और ठंड से थोड़ी निजात महसूस की। यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। शाम होते ही तापमान में गिरावट के साथ गलन फिर से बढ़ गई। सूर्यास्त के बाद सर्द हवाओं ने ठंड का असर और तेज कर दिया। लोग जल्दी अपने घरों में सिमट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.