सिद्धार्थ, जनवरी 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में कड़ाके की ठंड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। ठंड व गलन से लोग कांपते रहे। दरअसल शनिवार की रात से ही घना कोहरा छाया रहा जो रविवार की सुबह तक जारी रहा। लोगों को घना कोहरा की वजह से वाहनों को चलाने में काफी परेशानी हुई। घना कोहरा की वजह से दृश्यता काफी कम रही। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल ठंड से राहत की संभावना से इनकार किया है। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर तराई के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.