रुद्रपुर, मार्च 20 -- खटीमा, संवाददाता। तराई किसान सुधार समिति के महासचिव भगवान जोशी ने समिति के पुनर्गठन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव दिन-प्रतिदिन करीब आता जा रहा है। पिछले 25 वर्षों में खटीमा क्षेत्र की वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं की ओर से राष्ट्रीय पार्टियों ने पूरी तरह से किनारा कर लिया है। जोशी ने कहा कि हमें खटीमा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के लिए जागरूक रहना है, उसके लिए एकजुट रहने की आवश्यकता है। पूरे कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र में उत्तराखंड की जनता मूल निवास, भू-कानून, रोजी-रोटी के गंभीर मुद्दों को लेकर पूरी तरह लामबंद है। इसके लिए प्रमुख व जागरूक पूर्व सैनिक व किसानों की राय से खटीमा क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्व में गठित तराई किसान सुधार समिति का पुनर्गठन कर उसे सशक्त बनाए जाने की आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.