भभुआ, अप्रैल 7 -- बीडीओ ने मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा बोले एचएम, 82 बच्चों का भोजन बना था, 92 ने खाना खाया, 3-4 को कम मिला रामपुर, एक संवाददाता। तरांव प्राथमिक विद्यालय के आधा दर्जन से अधिक बच्चों ने पंचायत सरकार भवन बेलांव में मंगलवार को बीडीओ दृष्टि पाठक से मिलकर कम भोजन मिलने की शिकायत की। वह अपने हाथ में तख्ती लिए हुए थे, जिसपर कम भोजन मिलने की बात लिखी गई थी। बीडीओ ने एमडीएम प्रभारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। बीडीओ से शिकायत करने आये मोदी कुमार व प्रियांशु कुमार ने बताया कि उन्हें विद्यालय रोज कम भोजन मिलता है। मांगने पर दुबारा नहीं मिलता है। बीडीओ ने बताया कि उक्त विद्यालय के बच्चों की शिकायत पर मैंने एमडीएम प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। स्कूल आवर में बच्चों को यहां आना खलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.