पलामू, मई 24 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। तरहसी के शिव मंदिर परिसर में रविवार को सनातन एकता मंच की बैठक कर ग्राम कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मंच के संस्थापक उमेश शर्मा और संस्था के संरक्षक डॉ राजीव नयन एवं संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में सामाजिक समरसता, जाति प्रथा, छुआछूत तथा ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर समाज में एकता स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सनातन एकता मंच समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करेगा। सनातन एकता मंच की तरहसी ग्राम कमेटी में कईल साव को अध्यक्ष, प्रेमचंद प्रसाद को उपाध्यक्ष, उज्जवल पांडेय को सचिव तथा मुरारी पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़ें- सनातन धर्म की रक्षा को उत्तर प्रद...