कौशाम्बी, मई 13 -- सिराथू, हिन्दुस्तान टीम सिराथू तहसील क्षेत्र के तरसौरा गांव स्थित 11 मकानों में बुधवार शाम एक के बाद एक कर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर मौत हो गई। दो भैंस और तीन बकरियां झुलस गईं। गनीमत ये रही कि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण साफ नहीं है। एसडीएम ने लेखपाल को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।तरसौरा गांव निवासी राकेश पुत्र खेलावन पटेल, सुखदेव पुत्र मसुरियादीन, रोशन लाल पुत्र स्व. नारायण पटेल, इंदल पुत्र सवाई लाल पटेल, शिवबालक पुत्र मसुरियादीन, सेठ लाल पुत्र छोटे लाल, नोखेलाल पुत्र छोटे लाल, केशन लाल, सुखदेव व प्रेम चंद्र आदि के मकानों को आग ने चपेट में लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से...