सीवान, दिसम्बर 16 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबीनगर थाना क्षेत्र के पिपरा चंवर स्थित ददवा पुल के समीप शनिवार को अलग-अलग बोरों में बरामद किए गए दो शव मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस हत्याकांड का जल्द ही पर्दाफाश करने में पुलिस की टीम लगी है। पुलिस दोनों मृतकों का मोबाइल फोन भी ढूंढ रही है। ताकि इसके जरिए कुछ साक्ष्य जुटाया जा सके। लेकिन पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल फोन का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इसके अलावा टावर डंपिंग का भी कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि घटना के अगले ही दिन दोनों शवों की पहचान पुलिस ने कर ली। पुलिस ने बताया कि एक शव जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी आजाद आलम का है जबकि दूसरा शव गोपालगंज जिले के सराय वार्ड नंबर 2 निवासी अनिल राम की है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को इनके परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.