आजमगढ़, अगस्त 2 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलहा पीजी कॉलेज में शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह की छठीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्व. ठाकुर अमर सिंह प्रतिभा के धनी थे। उत्तर प्रदेश में कोई उद्योगपतियों को लाया तो उनका नाम था ठाकुर अमर सिंह। जब सरकारें संकट में आती थीं, तब अमर सिंह संकट मोचन बनकर खड़े हो जाते थे और सरकार का सहारा बन जाते थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि तरवां में शीघ्र ही परिवहन निगम का अत्याधुनिक बस अड्डा बनाया जाएगा और यहां से निगम की दो बसें एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रदीप सिंह और दूसरी बस स्व. अमर सिंह के नाम से लखनऊ और वाराणसी के लिए चलाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक को किया याद उन्होंने कहा कि समाज...