लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने पशु तथा भैंस विकास योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान के लिए तरल नत्रजन की उपलब्धता के लिए 9 करोड़ 34 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। पशुधन विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना लिए निर्धारित गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा। साथ ही स्वीकृत राशि का व्यय/उपयोग उसी मद/प्रयोजन में किया जाएगा, जिसके लिए धनराशि वस्तुतः स्वीकृत की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.