अमरोहा, मई 16 -- गंगा पार तरबूज लेने जा रहा एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस-प्रशासन व स्थानीय गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है। एसडीआरएफ को भी बुलाया जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव सीपिया फार्म पर गंगा नदी के पार कुछ लोगों ने तरबूज की फसल उगाई है। वहीं हाल ही में वन विभाग ने अवैध रूप से की गई खेती को हटवा दिया था। बावजूद इसके खेतों में अभी भी काफी मात्रा में तरबूज होने के चलते ग्रामीण नदी पार कर उन्हें लेने जा रहे थे। गांव देवीपुरा निवासी 17 वर्षीय मोनू पुत्र नरेश, 26 वर्षीय अमरदीप पुत्र भरते, 22 वर्षीय अंकित पुत्र ध्यान सिंह व 18 वर्षीय प्रविंद्र पुत्र हेमराज शनिवार को गंगा पार तरबूज लेने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में नहाते समय तीन किशोर डूबे,तलाश जारी इसी दौरान नदी का...