हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 2 -- आगरा जिले के थाना बसई जगनेर क्षेत्र के गांव रंधीरपुरा में शुक्रवार को खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के किशोर की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर प्रहार किए गए। परिजनों के अनुसार किशोर की आंखें भी निकाल ली गईं। आरोपी समुदाय विशेष के होने से तनाव फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक किशोर का शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। नरेश कुशवाहा का 13 वर्षीय बेटा छोटू शुक्रवार दोपहर खेतों की ओर गया था। देर शाम तक न लौटने पर छोटू की बहन भोला उसे खोजते हुए खेतों तक पहुंची। वहां उसने खेत में छोटू का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। पास ही एक थैली में तरबूज और एक चाकू भी पड़ा मिला।तरबूज तोड़ने पर बच्चे की निर्मम हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.