गोरखपुर, मई 12 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार क्षेत्र के नौवा अव्वल गांव निवासी महिला के खेत में घुसकर तरबूज तोड़ने, मारपीट करने और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 5-6 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता रम्भा देवी के अनुसार, रविवार शाम बखरिया गांव के अनुप, आकाश और उनके साथी खेत में जबरन घुस आए और तरबूज तोड़ने लगे। विरोध करने पर महिला और उसके बेटे की पिटाई कर दी गई। बेटे के सिर पर पंच से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोपियों पर मोबाइल छीनने और बाद में ऋषभ नामक युवक को भी पीटने का आरोप है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...