नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- गर्मियों के मौसम में तरबूज एक प्रमुख ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। पानी और प्राकृतिक मिठास से भरे यह फल लोगों को बड़े प्रिय होते हैं। लेकिन क्या तरबूज खाने से किसी की मौत हो सकती है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि हाल ही में मुंबई में एक दुखद घटना हुई है। यहां पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। परिवार ने मरने से पहले तरबूज खाया था। पुलिस ने भी इस मामले को कथित तौर पर फूड पाइजनिंग से जुड़ा हुआ माना है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार ने रात में ही कुछ रिश्तेदारों के साथ बिरयानी खाई थी। इसके बाद जब रिश्तेदार चले गए, तो उन्होंने घर में रखा हुआ तरबूज खाया। इसे खाने के कुछ ही घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.