फतेहपुर, मई 7 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना कबीर में तरबूज खरीदने गए युवक को मामूली कहासुनी में दो युवकों ने बेल्ट और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। बेल्ट के वार से युवक की पूरी पीठ की खाल उधड़ गई। युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह गांव के पास खेत में तरबूज खरीदने गया था। वहां पहले से मौजूद गांव के राज और गुलाम ने अकारण गाली-गलौज शुरु कर दी। वह विवाद से बचते हुए तरबूज लेकर घर लौटने लगा, तभी रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और बेल्ट तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा मारपीट में उसकी पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान आरोपिय...