तरबूज के बाद खाई मैगी, मासूमों समेत परिवार के 11 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, 3 की हालत गंभीर
हिन्दुस्तान संवाद, मई 15 -- UP News: यूपी के गोरखपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बेलीपार क्षेत्र के मलाव में बुधवार देर रात तरबूज के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। देर रात परिवारीजनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। पेट दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिवारीजनों ने पहले गांव के झोलाछाप से इलाज कराने की कोशिश की। उसकी दवा का कोई असर नहीं हुआ। सही इलाज में देरी होने से परिवार के सदस्यों की हालत और बिगड़ने लगी। लोग निढाल होने लगे। गुरुवार को ग्रामीणों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इमरजेंसी में भर्ती तीन की हालत गंभीर बनी है। बाकी खतरे से बाहर हैं। एहतियातन जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को गहन निगरानी में रखे हुए हैं। मलाव गांव के बैजनाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.