मैनपुरी, जून 16 -- ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद प्राथमिक विद्यालय रूपपुर समान में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ उत्साह और स्वच्छता के साथ हुआ। प्रधानाध्यापक शरद यादव ने अभिभावकों से दूरभाष पर संपर्क कर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को स्कूल खुलने पर प्रधानाध्यापक ने गांव और खेतों का भ्रमण कर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। नामांकित 36 में से 34 विद्यार्थी उपस्थित रहे। लंबे समय बाद स्कूल खुलने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सर्वप्रथम पूरे परिसर व कक्षाओं का निरीक्षण किया गया ताकि किसी जीव-जंतु का खतरा न रहे। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्वयं झाड़ू उठाई और बच्चों के साथ मिलकर श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- तरबूख, खरबूज खाकर मनाया पहले दिन का जश्न इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रम के प्रति सम्मान, अनु...