गोंडा, जून 21 -- तरबगंज। थानाक्षेत्र के खुदेपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट व धमकी के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। गुलाबदत्त शुक्ल ने तहरीर दी कि 20 जून को मनीष व विनीत उनकी भूमि जोत रहे थे। मना करने पर महेश लोहे की छड़ व मनीष लाठी लेकर मारने दौड़े। जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दंपती पर हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...