गोंडा, अक्टूबर 4 -- तरबगंज, संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा रविवार को तरबगंज विधानसभा पहुंची। तरबगंज में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। युवाओं में इतना उत्साह था कि वे जेसीबी मशीन पर चढ़कर यात्रा पर पुष्प वर्षा करते नजर आए। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया।

यात्रा का स्वागत यात्रा में शामिल पवित्र कलश का पूजन-अर्चन कर विधायक प्रेम नरायन पांडेय के नेतृत्व में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले के विधायकों ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोगों का अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कहा क...