लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लोहिया विधि विश्वविद्यालय प्रशासन ने डूबकर छात्र की मौत के मामले में बुधवार को तरणताल संचालक को नोटिस जारी किया है। संचालक को सात दिन में जवाब देना होगा। विवि प्रशासन ने घटना स्थल के सीसी फुटेज और सुरक्षा मानकों की पड़ताल के बाद यह नोटिस विवि के संयुक्त कुल सचिव संजय कुमार दिवाकर ने संचालक को जारी किया है।लोहिया विधि विश्वविद्यालय के तरणताल में 12वीं के छात्र कुशाग्र भूषण की डूबकर मौत के मामले में परिजनों ने बेशक किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं, लेकिन लोग तरणताल की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। विवि के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर का कहना है विवि प्रशासन ने टेंडर के जरिये तरणताल के संचालन का जिम्मा आलमबाग के मै. श्रीवास्तव कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। टेंडर में संचालन के साथ सुरक्षा सम्बंधी नियम एवं शर्तें थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.