तरणताल में नहाने गए युवक की स्कूटी चोरी
गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र के मोरटा की रहने वाली कविता त्यागी ने शिकायत देकर बताया है कि 26 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा देवाश अपने दोस्तों के साथ स्कूटी लेकर भट्टा नंबर पांच रोड स्थित तरणताल में नहाने गया था। स्कूटी की बास्केट में ही उसकी चाबी व दो मोबाइल रखे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूटी चुरा ली। इस मामले में महिला ने नंदग्राम में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कचहरी परिसर से स्कूटी चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.