वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। बीएचयू के तरणताल के नए सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पूजा-अर्चना के बाद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने कार्यक्रम का संचालन किया। तैराकों ने तैराकी का प्रदर्शन भी किया। तरणताल इंचार्ज डॉ. कविता वर्मा और डॉ. प्रियंका यादव ने कुलपति का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रदीप खलखो, डॉ. रोबिन कुमार सिंह, डॉ. हरिराम यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. वैभव राय, प्रो. रीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...