तरणताल का हजारों लीटर पानी बर्बाद, कोर्ट रोड पर जलभराव
बागपत, जून 6 -- जल संरक्षण के लिए प्रशासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे है, लेकिन सरकारी महकमा ही जागरूक होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला खेल विभाग के कारनामें से तरणताल की सफाई के दौरान शुक्रवार को हजारों लीटर पानी बर्बाद कर दिया। कलक्ट्रेट की आवासीय कॉलोनी में जिला खेल विभाग का तरणताल बना हुआ है। तरणताल में हजारों लीटर पानी समाया हुआ है। शुक्रवार को सफाई के चलते तरणताल को खाली कराया गया, जिससे सारा पानी सडक पर बहा दिया गया और कोर्ट रोड पर ऑफिसर कालोनी के बाहर जलभराव हो गया है। एसडीएम बागपत ज्योति शर्मा ने बताया कि तरणताल के पानी को रिसाइक्लिंग के प्लान तैयार किया जाएगा। पानी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.