उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। जिला क्रीडा स्टेडियम में बने तरणताल में तैराकी का प्रशिक्षण छह अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए साफ सफाई सहित अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर प्र​शिक्षण के लिए उम्र के अनुसार, अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल (स्वीमिंग पूल) में खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण लेते हैं। इस बार छह अप्रैल से तरणताल शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। पूल की साफ सफाई करा ली गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि तरणताल में प्रशिक्षण लिया जा सकता है। 18 साल तक के युवाओं के लिए 310 रुपये फीस तय की गई है। वहीं इससे ऊपर के लोगों को 610 रुपये देने होंगे। बताया कि जो प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वह स्टेडियम में आकर जीवन रक्षक कोच विकास अवस्थी के पास पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही...