वाराणसी, अप्रैल 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बच्चों के तरणताल प्रशिक्षण के लिए 210 तक पंजीकरण हो गए हैं। हालात यह है कि प्रशिक्षक को प्रति बच्चे डेढ़ मिनट का भी समय नहीं मिल पा रहा है। कॉम्प्लेक्स में इतने बच्चों को केवल एक ही प्रशिक्षक सामूहिक तौर पर तैराकी के गुर सिखाने का प्रयास कर रहा है। इनडोर हाल में दो तरणताल हैं। एक बड़े खिलाड़ियों के लिए, दूसरा छोटे बच्चों के लिए है। इसकी गहराई कम है। इसमें प्रशिक्षण के लिए 210 बच्चों तक पंजीकरण हो चुके हैं। प्रशिक्षण और अभ्यास का समय सुबह में एक-एक घंटे, शाम को एक-एक घंटे का है। यह भी पढ़ें- सिटी स्पोर्ट्स- भीड़ अधिक होने के कारण कई बच्चों को अभ्यास का मौका भी नहीं मिल पा रहा है। प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहे जीवनरक्षक कनाई तालापात्रा ने बताया कि सामूहिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.