तरकुली में 50 पशुओं का उपचार किया
चम्पावत, जून 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने सीमांत तरकुली आमड़ा गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 20 ग्रामीणों के 50 पशुओं का उपचार कर दवा बांटी। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को पशु धन प्रबंधन के बारे में जागरुक किया। यहां जोगिंदर पाल, जिलेधर यादव, काजल बिष्ट, बिशन सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.