गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- गोरखपुर। ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने चौरीचौरा के तरकुलहा देवी मंदिर से जुड़े व्यवसाईयों एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तरकुलहा देवी मंदिर के 500 मीटर दायरे में सरकारी शराब की लगभग आधा दर्जन दुकानें हैं। यह तत्काल बंद होनी चाहिए। इसके अलावा यहां संचालित हो रहे दो दर्जन से अधिक मांस और मुर्गे की दुकानों को भी बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर को सरकार की ओर से अधिग्रहित कर सुंदरीकरण कराना चाहिए। मंदिर परिसर में एक धर्मशाला और 50 सीटर शौचालय बनाया जाए। प्रदर्शन में डॉ. संजय कुमार जायसवाल, अजीत शर्मा, चंदन पटेल, हिमाचल साहनी, हरीश राजभर, सचिन पासवान, विश्वभर शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अमरनाथ जायसवाल, राजेश जायसवाल, सोनू पासवान, जय प्रकाश सैनी, हरिओम, विष्णु त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.