तरकुलहा में श्रद्धालु को रंजिश में पीटा, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में तरकुलहा मंदिर गए श्रद्धालु के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगहा क्षेत्र के सिंघोड़वा निवासी आनंद निषाद ने तहरीर में बताया कि वह पांच दिन पहले तरकुलहा मंदिर में दर्शन करने आए थे। इसी दौरान गांव के विशाल पासवान, उदित पासवान और उनके दो अज्ञात साथियों ने पुरानी रंजिश में उन्हें अकेला पाकर हमला कर दिए। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने लाठी और घूंसों से मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चौरीचौरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.