तरकुलहा मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 14 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलहा मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला पर कथित कब्जे को लेकर सोमवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की शिकायत पर एससी/एसटी अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तरकुलहा के व्यवसायी अमरनाथ जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि देवीपुर निवासी वीरेंद्र यादव और जितेंद्र यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर परिसर की सार्वजनिक धर्मशाला पर अवैध कब्जे की नीयत से फाटक लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। बचाव में आए सचिन पासवान, सोनू पासवान और उज्ज्वल साहनी से भी मारपीट की गई। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.