गोरखपुर, मई 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलहा मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने स्थानीय व्यापारियों ने श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क पेयजल प्याऊ लगाया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने श्रद्धालुओं को वहां पानी पीने से रोकना चाहा, जिस पर विवाद बढ़ गया। एक पक्ष के सोनू पासवान और दूसरे पक्ष के विवेक कनौजिया ने मारपीट व अभद्रता के आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...