देवरिया, जून 12 -- बंजरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीता पट्टी निवासी एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। गांव के रहने वाले मोहम्मद वसीम खान (32) पुत्र स्वर्गीय हैदर खान मुंबई के कुर्ला में रहकर नौकरी करते थे।गुरुवार की रात वसीम खान कंपनी से कमरे पर लौट रहे थे। रास्ते में दो युवक आपस में भिड़ गए। बीच बचाव करने यह गए तो उनके ऊपर भी राड से हमला कर दिया गया। जिससे वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता को पीटा सूचना के बाद मां नाजिया खातून, पत्नी शकीला खातून दहाड़ मारकर रोने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...