कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र में सरकारी मक्का खरीद व्यवस्था सवालों के घेरे में है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा घोषित 2400 रुपये प्रति कुंतल की समर्थन मूल्य योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग को गोरखपुर हरभानपुर पंचायत भवन और सकरावा में खरीद केंद्र संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन दोनों केंद्र अपने निर्धारित स्थानों पर संचालित नहीं हो रहे हैं। आरोप है कि बिना किसी सूचना या बोर्ड के सौरिख-सकरावा मार्ग पर हुसेपुर और चंदरा गांव के पास दलालों के माध्यम से मक्का की खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जानकारी के अभाव में उन्होंने अपनी उपज 1900 से 2000 रुपये प्रति कुंतल के भाव से खुले बाजार में बेच दी। बहादुरपुर निवासी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कई बार खरीद के...