रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित डेसिबल सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों, चुनाव प्रत्याशियों, बार-रेस्टोरेंट संचालकों और आयोजकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने सदर एसडीओ कुमार रजत को इन मानकों का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। विशेष निगरानी रखी जाएगी वर्तमान में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च के प्रथम सप्ताह तक 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं निर्धारित हैं। इसी बीच नगर निगम चुनाव के प्रचार-प्रसार में लाउडस...