गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मानबेला क्षेत्र में खुले नाले में गिरने से हुई कन्हैया की मृत्यु के मामले में सभी विभागों ने सुरक्षा मानकों को पूरे करने की रिपोर्ट नहीं दी है। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे सर्वे कर दो दिन में रिपोर्ट सौंपे कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। प्रशासन के अनुसार ज्यादातर विभागों ने रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया है। कुछ ने मंगलवार की दोपहर तक रिपोर्ट देने की जानकारी दी है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और जीडीए ने अपने-अपने नालों को ढकने के अलावा कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग शुरू की है। हालांकि, शहरी क्षेत्र में अब भी कई नाले खुले हहैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि फिलहाल आदेश का पूरी तरह पालन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.