पूर्णिया, अप्रैल 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ में 30 बेड के अस्पताल निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। गुरुवार को पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कनौजिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ पहुंचकर निर्माणाधीन अस्पताल भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस खबर को आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कार्य की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में दो माह से अधिक की देरी हो चुकी है लेकिन प्रगति बेहद धीमी है। संवेदक की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और कहा कि संवेदक के मौके पर नहीं रहने से कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- 19 माह से नहीं हो रहा जर्मन हैंगर आश्रय स्थल के निर्...