श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा। इस दौरान सात शिकायतें मिलीं। जिन्हें निस्तारित करके तय समय में रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण किया जाय। शिकायतों का निस्तारण कर फरियादियों के फोन नम्बर पर जानकारी भी दी जाय। ताकि शिकायतों के निस्तारण की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.