तय समय में पूरी हों परियोजनाएं : मोदी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेवा तीर्थ में 'प्रगति' की 53वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रेलवे, सड़क और विद्युत क्षेत्र से जुड़ी छह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई। ये परियोजनाएं नौ राज्यों में फैली हैं और इनकी कुल लागत 30,000 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, लंबित मामलों के समाधान और शीघ्र कार्यान्वयन पर जोर दिया।
प्रोजेक्ट कार्यान्वयन पर जोर उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को अलग-अलग हिस्सों या पैकेज के रूप में नहीं, बल्कि एकीकृत परियोजना के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी परियोजना में देरी केवल लागत बढ़ाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे नागरिकों, उद्योग और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.