नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को डाक विभाग की तीन नई सेवाओं की शुरुआत की है। इनमें 24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल तथा 48 स्पीड पोस्ट शामिल हैं। इनके जरिए अब जरूरी दस्तावेज और पार्सल महज 24 घंटे के भीतर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। देरी होने पर पैसे वापसी की गारंटी भी दी जाएगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा कि आज हमारे विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इंडिया पोस्ट देश के हर नागरिक और वैश्विक ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। इस पहल को इंडिया पोस्ट और उसके करोड़ों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए सिंधिया ने कहा कि ये सेवाएं...