लखनऊ, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, कन्नौज व कानपुर में स्थापित किए जा रहे डेयरी प्लांटों का संचालन तय समय पर किया जाए। यह निर्देश पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए। उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कन्नौज का डेयरी प्लांट 30 अप्रैल, गोरखपुर का 5 मई और कानपुर का डेयरी प्लांट 20 मई तक प्रत्येक दशा में प्रारंभ कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमोनिया गैस व अन्य संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सभी डेयरी प्लांट को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए। किसी भी स्तर पर अगर विलंब हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यों की प्रतिदिन निगरानी करें और त...