सहरसा, जनवरी 10 -- सहरसा, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सहरसा जिले में मोटरयान निरीक्षक बृजमोहन पटवारी के नेतृत्व में वाहन प्रदूषण नियंत्रण और वाहन फिटनेस संबंधित जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। जिसमें आमजनों व वाहन चालकों को निर्धारित समय पर वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण जांच (पीयूसी) कराने, मानक अनुरूप वाहन संचालन तथा नियमित रखरखाव की महत्ता की जानकारी दी गई। मोटरयान निरीक्षक द्वारा बताया गया कि फिट व कम प्रदूषण वाले वाहन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाते हैं। मौके पर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा ओवरलोडिंग व तेज गति से बचने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.