चम्पावत, मई 13 -- चम्पावत, संवाददाता। डीएम मनीष कुमार ने निर्माणाधीन आधुनिक तहसील कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने 13.85 करोड़ की लागत से बन रहे भवन को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। ​चम्पावत कलेक्ट्रेट के समीप बन रहे तहसील भवन का बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था, निर्माण इकाई पेयजल निगम के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के लिए संसाधनों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने परिसर के डिजाइन में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। जिससे जलभराव की समस्या नहीं हो। निरीक्षण में कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...