धनबाद, अप्रैल 25 -- हरिणा, प्रतिनिधि। संस्कार ज्ञानपीठ, पीयूष बिहार हरिणा में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में बिरसा मुंडा एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह विद्यालय निदेशक डॉ मुकेश कुमार राय, अवर महाप्रबंधक बरोरा काजल सरकार, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिराज शेखर, चैंबर ऑफ कॉमर्स हरिणा-बाघमारा के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तथा ज्योतिषाचार्य पंडित मनदीप शास्त्री शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉले...