बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- तय रेट से ज्यादा पर बेच रहे थे खाद, पावापुरी के दो दुकानदारों पर गिरी गाज महावीर खाद्य दुकान व विद्या एंटरप्राइजेज से मांगा गया जवाब, निलंबित होगा लाइसेंस एक ही किसान को 30-40 बोरी खाद बेचने वाले कई दुकानदार विभाग के रडार पर कालाबाजारी की शिकायत के लिए कृषि कार्यालय में बना कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी फोटो खाद : खाद की बोरियां। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। धान रोपनी के पीक सीजन में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कृषि विभाग ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ओवररेटिंग पर लाइसेंस निलंबित, दो से स्पष्टीकरणकार्रवाई की शुरुआत तय कीमत (एमआरपी) से ज्यादा दाम वसूलने की शिकायत पर गुरुवार को जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) डॉ. नितेश कुमार ने पावापुरी की दो दुकानों पर छापेमारी की। जांच में गड़बड़ी सही ...