तय मानक से नहीं बन रहा मेहसौल आरओबी का सर्विस रोड, विरोध जता रहे लोग
सीतामढ़ी, मई 16 -- सीतामढ़ी। मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिण एवं पश्चिमी में सर्विस रोड के निर्माण में मानक का ध्यान नहीं रखने पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हंगामे के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कहने पर नगर निगम और अंचल प्रशासन की टीम ने सड़क की मापी कराई गई। इस दौरान सड़क की चौड़ाई और घट गई है। इसके कारण लोगों में असंतोष और बढ़ गया। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पुल निगम प्रशासन की मिलीभगत से सड़क को जानबूझकर सकरी कर दिया गया, जिससे आगे चलकर जाम, जलजमाव और आवागमन की गंभीर समस्या होनी तय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एप्रोच पथ और साइड पथ निर्माण के लिए पहले पुल निगम के आग्रह पर जिला प्रशासन की ओर से दोनों तरफ भूमि अधिग्रहण किया गया था ताकि सड़क चौड़ी हो सके। नाला और ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था और घनी आबादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.